{"_id":"851d22b6654db16c1e913e55f4c3d261","slug":"mna-arrested-with-drug-in-manimajara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ के बाद दो राउंडअप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ के बाद दो राउंडअप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पुलिस ने रविवार शाम एक व्यक्ति को 120ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद देर रात तीन स्थानों पर छापामारी करके दो लोगों को राउंडअप किया।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मनीमाजरा निवासी अहमद के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपी के बारे में पुलिस को करीब 15दिनों पहले शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस आरोपी पर नजर लगाए थी। इसी दौरान रविवार दोपहर मिली सूचना के आधार पर आरोप को लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी से पूछताछ के दौरान मनीमाजरा निवासी दो लोगों का नाम सामने आया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने दोनों को राउंडअप किया। हालांकि, दोनों संदिग्ध से बातचीत में कुछ नही मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।