युवती का आरोप- बहन ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, भाइयों ने किया दुष्कर्म, 34 लाख भी ऐंठे
- फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, कई साल तक बनाए संबंध
- महिला पुलिस ने दोनों भाइयों और आरोपी बहन के खिलाफ किया केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कॉलोनी में बहन की मदद से दो भाइयों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी फोटो व वीडियो बना ली। फोटो और वीडियो वायरल करने के आधार पर आरोपियों ने युवती को ब्लैकमेल कर कई साल तक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उससे करीब 34 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों भाइयों व बहन के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैंप की रणजीत कॉलोनी निवासी दो भाई और उनकी बहन अपने परिजनों के साथ वर्ष 2014 तक उनके पड़ोस में रहते थे।
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
पड़ोस में रहने की वजह से उसकी बहन के साथ दोस्ती हो गई। जिसके चलते वह अक्सर उनके घर आती जाती थी। उस समय उसकी उम्र करीब 17 साल थी। इस दौरान आरोपी बहन ने उसकी अपने दोनों भाइयों के साथ दोस्ती करवा दी। जिसके बाद वह बहन की मौजूदगी में उसके भाइयों के साथ बैठकर बातचीत करने लगी।
जून 2007 में एक दिन आरोपी बहन के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। आरोपी बहन ने उसे घर पर अकेले डर होने की बात कहकर अपने घर बुला लिया। उसके विश्वास में आकर वह उनके घर चली गई। कुछ देर बाद आरोपी बहन के दोनों भाई भी घर आ गए। उनके आते ही उसने वापस जाने की बात कहीं तो उसने कोल्ड ड्रिंक पीकर जाने की बात कहीं। जैसे ही उसने कोल्ड ड्रिंक पी तो वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी दोनों भाई उसे एक कमरे में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब उसने आरोपियों से इस हरकत की शिकायत अपने परिजनों से करने की बात कहीं तो आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे धमका कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। आरोपियों ने उसकी फोटो व वीडियो बना ली। जिसके आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। लेकिन उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे फिर धमकाना शुरू कर दिया।
वह किसी तरह अपने भाई का एटीएम लेकर आई। उसने आरोपियों को पासवर्ड बताकर एटीएम दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके अकाउंट से लाखों रुपये निकलवाएं और शॉपिंग की। आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ षड़यंत्र कर दुष्कर्म करने व रुपये ऐंठने जारी रखें। बीते फरवरी माह में उसने अपने परिजनों को आरोपियों के षड़यंत्र के बारे में बताया। जब उसके भाई ने अकाउंट स्टेटमेंट निकाली तो खाते से लगभग 34 लाख रुपये निकले मिले।
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने की बात कहीं तो आरोपियों ने पहले तो गलती मानकर उनके रुपये लौटाने की बात कहीं। लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। जब उसके भाई ने उससे मिलकर बात की तो आरोपी ने रुपये देने से साफ मना कर दिया और दोबारा रुपये मांगने पर उसकी बहन की पुरानी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी दोनों भाई व उनकी बहन के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।