फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Woman in Punjab's Patiala

#KabTakNirbhaya: झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार महिला से किया दुष्कर्म, महीने भर किया शोषण, मामला दर्ज

Sun, 01 Dec 2019 08:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with Woman in Punjab's Patiala
प्रतीकात्मक तस्वीर

कंसल्टेशन के बहाने राजपुरा साइड ले जाकर एक झोला छाप डॉक्टर ने बीमार महिला से दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपी लगातार महिला को डरा धमका कर अलग-अलग जगहों पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थाना पसियाना पुलिस ने मामले में पीड़िता के बयान पर आरोपी झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी रामनगर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई मोहन सिंह ने बताया कि 32 साल की पीड़िता दो बच्चों की मां है। उसके पेट में दर्द रहता था, जिसके इलाज के लिए वह झोलाछाप डॉक्टर गुरप्रीत सिंह निवासी हरीनगर खेड़की के क्लीनिक पर गई थी। कुछ दिन दवा लेने पर जब दर्द ठीक न हुआ, तो आरोपी बीती 10 अक्तूबर को उसे किसी अन्य डॉक्टर से इलाज कराने के बहाने राजपुरा साइड किसी व्यक्ति के घर ले गया। वहां आरोपी ने विवाहिता साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी आरोपी लगातार विवाहिता को जान से मारने की धमकियां देता रहा और उसे करीब एक महीने तक अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अलग-अलग जगहों पर ले गया। वहां आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं आरोपी ने उसके कानों की बालियां, सोने के कांटे और 38 हजार रुपये भी ले लिए। किसी तरह से महिला ने सारी बात पति को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed