फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman in halwara of Ludhiana

पंजाब : पहले दोस्ती की, शादी में मेहंदी लगाने के बहाने बुलाया, फिर चचेरे भाइयों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म 

Sat, 19 Dec 2020 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with woman in halwara of Ludhiana
लुधियाना में सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली महिला से मोबाइल पर दोस्त बने युवा ने अपने चार चचेरे भाइयों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार देर रात आरोपी लुधियाना के एक मॉल के पास पीड़िता को फेंक कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता ने अपने पति को फोन पर इस घटना की सूचना दी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दाखा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किया है। इसमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। उक्त आरोपी कनाडा जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


डीएसपी गुरबंस सिंह ने बताया कि लुधियाना शहर निवासी एक महिला घर पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती है। कुछ समय पहले उसकी गांव मंडियानी निवासी  जसकरण सिंह उर्फ मनी से फोन पर पहचान हो गई। दोनों आपस में कई बार फोन पर बातचीत करते थे। शुक्रवार को आरोपी जसकरण सिंह उर्फ मनी ने पीड़िता को फोन कर कहा कि उसकी चचेरी बहन की शादी है, इसलिए वह मेहंदी लगाने के लिए आ जाए। उसे एमबीडी मॉल से ले जाने के लिए वह अपने चचेरे भाई को भेज रहा है। 
विज्ञापन



शाम लगभग 7.30 बजे पीड़िता का पति उसे एमबीडी मॉल के पास छोड़कर चला गया। एक आल्टो कार में आरोपी खुशप्रीत सिंह और तलजिंदर सिंह उसका इंतजार कर रह थे। दोनों आरोपियों ने शादी में मेहंदी लगाने के लिए उसके पति को चार हजार रुपये एडवांस दिए। इसके बाद आरोपी उसे गांव मंडियानी स्थित एक एनआरआई की कोठी पर ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीड़िता ने देखा कि वहां पर शादी का कोई माहौल नहीं है, तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर अंदर ले गए। अंदर पहले से तीन आरोपी बैठे थे। सभी ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। रात लगभग डेढ़ बजे आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे ग्रैंड वॉक माल के पास फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी राहगीर के फोन से अपने पति को सूचना दी। रात लगभग 2.45 बजे पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेहत विभाग ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना सराभा नगर पुलिस को दी, इसके बाद थाना मुल्लांपुर दाखा पुलिस को सूचित किया गया। 


डीएसपी दाखा गुरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गांव मंडियानी निवासी जसकरण सिंह उर्फ मनी, वरिंदर विक्की, सुखविंदर सिंह व गांव भनोड़ के खुशप्रीत सिंह, तलजिंदर दीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस ने आरोपी वरिंदर उर्फ विक्की, सुखविंदर सिंह, तलजिंदर दीप सिंह और खुशप्रीत सिंह को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी अच्छे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और कनाडा जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोपी तलजिंदर दीप सिंह एमए हिस्ट्री पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed