{"_id":"5d238a898ebc3e6ceb430571","slug":"misdeed-with-woman-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ओडिशा की महिला के साथ दुष्कर्म, ऑटो चालक ने घर ले जाकर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में ओडिशा की महिला के साथ दुष्कर्म, ऑटो चालक ने घर ले जाकर की वारदात
Tue, 09 Jul 2019 12:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में ऑटो चालक द्वारा 42 वर्षीय महिला को घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 341 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला मोहाली में मजदूरी करती है। वह मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। बीते दो दिन पहले वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आई। वहां से उसने मोहाली जाने के लिए ऑटो हायर किया। ऑटो चालक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां पुलिस को दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके बीच समझौता करवाकर मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद महिला मोहाली गई और वहां के पुलिस पीसीआर को बताया कि उसके साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया है। मामला सेक्टर-31 थाने तक पहुंचा। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के 164 के बयान दर्ज करवाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन