फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with two girls in Firozpur

Punjab: पैदल जा रही दो युवतियों से कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, कपड़े फाड़ चलती कार से फेंका

Sun, 18 Jun 2023 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 04:06 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसकी सहेली फिरोजपुर से बस पकड़कर गांव के पास उतरी थी। यहां से पैदल वे अपने गांव की तरफ जा रही थी। पीछे से एक सफेद रंग की कार आकर उनके पास रुकी। कार से तीन युवक उतरे और उन्हें जबरदस्ती घसीटकर कार में बैठाकर ले गए।

विज्ञापन
Misdeed with two girls in Firozpur
फिरोजपुर में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजपुर में सड़क पर पैदल जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िताओं के कपड़े फाड़ उन्हें चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


दोनों पीड़िताओं को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना फिरोजपुर के एक गांव के पास घटी। थाना आरिफके पुलिस ने रविवार पीड़िता के बयान पर तीन आरोपियों को नामजद कर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amit Shah in Punjab: गुरदासपुर रैली में अमित शाह का भगवंत मान पर निशाना, कहा-वे केजरीवाल के पायलट हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसकी सहेली फिरोजपुर से बस पकड़कर गांव के पास उतरी थी। यहां से पैदल वे अपने गांव की तरफ जा रही थी। पीछे से एक सफेद रंग की कार आकर उनके पास रुकी। कार से तीन युवक उतरे और उन्हें जबरदस्ती घसीटकर कार में बैठाकर ले गए। कार में चार युवक थे। दो लोगों ने चलती कार में उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों पीड़िताएं कार के अंदर उनका विरोध कर रही थी, आरोपियों ने उनके पहने कपड़े भी फाड़ दिए और कटोरा पुल के पास चलती कार से उन्हें सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। 

पीड़िताओं ने तीन आरोपियों को पहचान लिया। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, सोनू और गुरमेज सिंह के तौर पर हुई है। जो व्यक्ति कार चला रहा था उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना आरिफके पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों जख्मी पीड़िताओं को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed