{"_id":"644a68041e5bec8d100bb010","slug":"misdeed-with-six-year-old-girl-in-ludhiana-of-punjab-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अचानक छत पहुंची मां तो उड़े होश... छह साल की मासूम के साथ युवक कर रहा था हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: अचानक छत पहुंची मां तो उड़े होश... छह साल की मासूम के साथ युवक कर रहा था हैवानियत
Thu, 27 Apr 2023 05:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Apr 2023 05:55 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। अब उससे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर, बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां उसे ढूंढते छत पर गई तो आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। मगर उसे रंगे हाथ काबू कर इलाके के लोगों को बुलाया। लोगों ने किसी तरह से पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
सूचना के बाद थाना डिविजन छह की चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे रेलवे स्टेशन टिकट बुक करवाने जाना था तो वह बच्ची को घर में अकेली छोड़ गई। वह बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ छत पर ले गया। इसी दौरान पीड़ित की मां घर पहुंची तो बच्ची दिखी नहीं।
विज्ञापन
मां ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। जब वह बच्ची को ढूंढते ऊपर छत पर गई तो आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।