{"_id":"65c66d60142498d48701dda8","slug":"misdeed-with-seven-year-old-girl-in-ropar-of-punjab-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, हैवान ने की बर्बरता, गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, हैवान ने की बर्बरता, गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया
Sat, 10 Feb 2024 12:50 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:50 AM IST
सार
पंजाब के रोपड़ में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैवान ने मासूम के साथ बर्बरता की। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। बच्ची की हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची की स्थिति गंभीर है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ बर्बरता की। बच्ची की आंख के ऊपर गहरा घाव है और चेहरे को पीट-पीटकर सूजा दिया गया। प्रशासन की तरफ से एडीसी पूजा सियाल खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जैस्मिन ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस पार्टी भेज दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान हैं और हालत गंभीर है। इस वजह से बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन