फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With Nepali girl In Rewari Of Haryana, Case filed

हरियाणा के रेवाड़ी में नेपाली युवती से कार में दुष्कर्म, मोबाइल फोन और रुपये भी छीने

Thu, 29 Aug 2019 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Misdeed With Nepali girl In Rewari Of Haryana, Case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर

22 वर्षीय नेपाली युवती से मंगलवार की रात कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज किया है। मामला रेवाड़ी का होने पर नारनौल पुलिस ने केस रेवाड़ी पुलिस को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार युवती नेपाल से दो माह पहले दिल्ली आई थी। 

विज्ञापन


दिल्ली में वह एक महिला के यहां रहती थी। पीड़िता का कहना है मंगलवार की रात उक्त महिला ने एक लड़के साथ उसे बाजार में भेजा था। आरोपी ने अपना नाम रवि निवासी नीरपुर बताया था। आरोपी उसे गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी ले आया। रेवाड़ी में आरोपी ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी रेवाड़ी में पाली फाटक के पास कार को साइड में लगाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे नारनौल लेकर आया और अपनी दुकान में ले गया। जहां रवि ने उससे मोबाइल व एक हजार रुपये छीन लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता सामने हो रहे कीर्तन में भाग गई और पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने देर रात आरोपी समेत अन्य पर विभिन्न धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया। मामला खोल थाना रेवाड़ी का होने पर नारनौल पुलिस ने पीड़िता को रेवाड़ी पुलिस को सौंप दिया। आगे की जांच रेवाड़ी पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed