फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with minor in Ludhiana, case registered againt three

Ludhiana: निजी स्कूल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त और स्कूल बस ड्राइवर ने ब्लैकमेल कर की दरिंदगी

Sun, 05 Mar 2023 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 02:26 PM IST
सार

नाबालिग की आरोपी जसप्रीत सिंह के साथ दोस्ती थी। उसके साथ-साथ बस ड्राइवर राजविंदर सिंह भी उसके साथ फोन पर चैटिंग करता था। दो मार्च को स्कूल से छुट्टी हुई तो आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ एक होटल में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Misdeed with minor in Ludhiana, case registered againt three
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसके दोस्त और स्कूली बस ड्राइवर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने एक बार दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग की अश्लील फोटो खींच ली और दूसरे दिन उसे ब्लैकमेल कर अपने साथ ले गए और फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


डरी सहमी नाबालिग घर पहुंची तो परिवार वालों ने उससे कारण पूछा। इस पर उसने सारी बात परिवार वालों को बताई। परिवार ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद गांव धांधरा रोड निवासी जसप्रीत सिंह और उसके ड्राइवर दोस्त गांव दाद निवासी राजविंदर सिंह के साथ-साथ लव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित नाबालिग के परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक नाबालिग की आरोपी जसप्रीत सिंह के साथ दोस्ती थी। उसके साथ-साथ बस ड्राइवर राजविंदर सिंह भी उसके साथ फोन पर चैटिंग करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मार्च को स्कूल से छुट्टी हुई तो आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ एक होटल में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और अगले दिन उसे फोटो दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया और फिर उसी होटल में ले गए। वहां आरोपियों ने फिर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब नाबालिग घर आई तो काफी डरी हुई थी। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज कराया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed