{"_id":"63c01412450826246b159367","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की को बेड बॉक्स में किया बंद, नग्न अवस्था में बेहोश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की को बेड बॉक्स में किया बंद, नग्न अवस्था में बेहोश मिली
Thu, 12 Jan 2023 07:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:39 PM IST
सार
थाना जीरा पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की तफ्तीश कर रहीं इंस्पेक्टर दीपिका का कहना है कि बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। बच्ची के मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक गांव में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की को बेड बॉक्स में बंद कर दिया। परिजनों ने नाबालिग की तलाश की तो वह पड़ोसी के घर में बेड बॉक्स में बेहोशी की हालत में मिली। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। होश आने पर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना जीरा पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पड़ोसन के साथ किसी कामकाज के सिलसिले में कहीं गई थी। बच्ची पड़ोस के घर में छोड़ गई थी। मां जब लौटी तो बच्ची काफी देर बाद भी घर नहीं आई। वह पड़ोसी के घर उसे देखने गई। पड़ोसी के घर का एक कमरा बंद था, उसे खटखटाया लेकिन काफी देर तक किसी ने खोला नहीं। थोड़ी देर बाद आरोपी ने दरवाजा खोला और पूछा कि क्या बात है? तब उससे बेटी के बारे में पूछा तो उसने कहा यहां नहीं आई है। मगर बेड के अंदर से कुछ आवाज आई। बेड बॉक्स खोलने पर बच्ची नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली। उसी समय आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। होश आने पर पीड़िता ने अपने परिजनों से कहा कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और बॉक्स में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
उधर, थाना जीरा पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की तफ्तीश कर रहीं इंस्पेक्टर दीपिका का कहना है कि बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। बच्ची के मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन