{"_id":"659ec446ed30347058026133","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-amritsar-of-punjab-accused-arrested-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींची, बाद में दोस्तों के पास जाने को कहने लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींची, बाद में दोस्तों के पास जाने को कहने लगा
Wed, 10 Jan 2024 09:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Jan 2024 09:56 PM IST
सार
पंजाब की अमृतसर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं उसने अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले में एक नाबालिग से गांव का ही व्यक्ति तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने लड़की की धोखे से फोटो खींच ली और वीडियो भी बनाया। इसी के आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले उससे मिला था। जान पहचान होने के बाद आरोपी उसे कहीं ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद वह चिट्टे का नशा भी करवाता था। कुछ समय बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दोस्तों के साथ भी जाने को कहने लगा। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तीन महीने तक जांच की। इसके बाद पुलिस ने नौ जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन साल पहले लड़की नाबालिग थी। इसीलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना जंडियाला की पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो को वायरल करने के आरोप में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन