फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with married woman in patiala

पटियाला में सामूहिक दुष्कर्म: पति की दवा लेने अस्पताल गई थी विवाहिता... सरपंच ने फोन कर बुलाया और की दरिंदगी

Wed, 07 Feb 2024 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

32 साल की पीड़ित महिला विवाहित है। यह उसकी दूसरी शादी है। आरोपियों ने उसे फोन कर बुलाया था। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई और मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीनकर ले गए।  

विज्ञापन
Misdeed with married woman in patiala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटियाला के थाना खेड़ी गंडियां के अधीन पड़ते इलाके में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चार युवकों ने विवाहिता को जबरन शराब पिलाकर व मारपीट करने के बाद गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। पीड़िता का आरोप है कि उनमें से एक आरोपी को बाकी आरोपी सरपंच कह कर बुला रहे थे। आरोपियों की पहचान करने के लिए टीमें बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना खेड़ी गंडियां के इंचार्ज साहब सिंह के मुताबिक 32 साल की पीड़ित महिला विवाहित है। यह उसकी दूसरी शादी है। पांच फरवरी को महिला सुबह करीब 11 बजे अपने बीमार पति के लिए दवा लेने राजपुरा के अस्पताल गई थी। महिला के बयान के मुताबिक इसी दौरान उसे एक फोन आया। कॉलर ने खुद को सरपंच बताया और महिला को अस्पताल के बाहर मिलने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह बाहर पहुंची, तो वहां स्कूटी समेत दो अज्ञात व्यक्ति खड़े थे। वह दोनों उसे स्कूटी पर बिठाकर गांव दौन कलां में एक खेत की मोटर पर ले गए। वहां दो अज्ञात व्यक्ति पहले से ही मौजूद थे। चारों आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

रात को 11 बजे आरोपियों में से एक, जिसे बाकी आरोपी सरपंच कहकर बुला रहे थे, अपने दोस्त के साथ महिला को नशे की हालत में ही गांव बठली में किसी के खेत की मोटर पर ले गया। वहां महिला के साथ एक बार फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे मोटर पर बने कमरे में ले गए। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीना और फिर उसे कमरे में बंद कर खुद मौके से फरार हो गए। 

अगले दिन छह फरवरी को जब खेत के मालिक पहुंचे, तो उन्होंने कमरे की कुंडी खोल कर महिला को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में दाखिल कराया। थाना इंचार्ज साहब सिंह के मुताबिक महिला की हालत अब स्थिर है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। 


पीड़ित महिला का कहना है कि अस्पताल में उसे जिस सरपंच का फोन आया, वह उसे नहीं जानती है। अब इसी कॉल को करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है, ताकि जल्द सारे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। थाना इंचार्ज ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed