{"_id":"5e513b908ebc3ef3e27ba402","slug":"misdeed-with-class-10th-girl-student-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंद कर छात्रा से तीन दिन तक दुष्कर्म, चंगुल से छूटकर आई पीड़िता ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कमरे में बंद कर छात्रा से तीन दिन तक दुष्कर्म, चंगुल से छूटकर आई पीड़िता ने सुनाई आपबीती
Sun, 23 Feb 2020 01:24 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी के अंतर्गत एक स्थान से ट्यूशन पढ़ने जा रही दसवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर एक कमरे में तीन दिन तक बंद कर एक नौजवान ने दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता छूटकर परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दसवीं कक्षा में पढ़ती है। तीन दिन पहले वह शाम पांच बजे के करीब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार लखविंदर सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसे अपने साथी हरजिंदर सिंह की मदद से मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक गांव ले गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी लखविंदर ने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी लखविंदर सिंह व हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की तहकीकात कर रही एसआई दीपिका रानी के बताया कि आरोपी लखविंदर ने पीड़िता को किसी की शादी में देखा था, तभी से उसका पीछा करता था। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही काबू किया जाएगा।
विज्ञापन