फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misdeed with child in ludhiana

निर्माणाधीन घर में बच्चे के साथ कुकर्म

Sun, 25 Oct 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 25 Oct 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
misdeed with child in ludhiana

एक निर्माणाधीन घर में मजदूर ने 11 वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म किया। वारदात पंजाब के लुधियाना मे घ्ाटी। घटना का पता उस समय चला जब बच्चे के परिजन उसे ढूंढते हुए प्लाट में पास पहुंचे।

विज्ञापन


बच्चे की चीख सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर मोहित पर कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित की मां के मुताबिक वह साफ सफाई का काम करती है। उसका बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। शनिवार को वह अपने काम पर गई थी। उनके घर के साथ ही एक घर का निर्माण चल रहा था। उसका बेटा घर के बाहर था तो आरोपी उसे बहला फुसला निर्माणाधीन घर में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह घर आई तो बेटे के घर न होने पर अपनी रिश्तेदार के साथ उसे ढूंढने के लिए निकल पड़ी। इसी दौरान पास के निर्माणाधीन घर से उसके बेटे के चीखने की आवाज आई। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी उसे देखकर वहां से फरार हो गया।


उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed