{"_id":"63601060564e2851751dc9ae","slug":"misdeed-with-a-woman-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हैवानियत: प्रेम जाल में फंसा कर शादी की, हाथ-पांव बांध साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में हैवानियत: प्रेम जाल में फंसा कर शादी की, हाथ-पांव बांध साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया
Mon, 31 Oct 2022 11:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:46 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन और रावत को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 जी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने घर के मंदिर में युवती की मांग भरी फिर रातभर रखने के बाद युवती को उसके घर छोड़ दिया। यही नहीं आरोप है कि एक माह बाद युवक ने अपने साथियों संग मिलकर युवती के हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती के मुंह पर शराब और मिर्ची फेंकी गई। इस संबंध में युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोस में एक महिला रहती थी, जिसके घर आरोपी का आना जाना था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। फिर मंदिर में शादी की। इसके बाद उसे कलियर शरीफ ले गया, जहां एक रात साथ में रखने के बाद आरोपी युवक ने घर छोड़ दिया। आरोप है कि एक माह बाद 28 अक्तूबर को आरोपी अपने साथियों संग उसके घर पहुंचा और फिर हाथ-पांव बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उस पर शराब और मिर्ची भी डाल दी।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह खुद को मुक्त करने के बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन और रावत को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 जी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन