फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with A woman in Faridkot of Punjab

रात में पति के साथ जा रही महिला को बदमाशों ने उठाया, अनाज मंडी में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sat, 12 Sep 2020 02:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with A woman in Faridkot of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

फरीदकोट थाना सदर के एक गांव में अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही महिला को बदमाश उठाकर ले गए और अनाज मंडी में ले जाकर दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं दो अन्य साथी तमाशबीन बन दुराचार की वारदात को देखते रहे। बाद में किसी तरह मिन्नत कर महिला बदमाशों के चंगुल से छूटी।

विज्ञापन


पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में 4 बदमाशों पर अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में थाना सदर के तहत आते एक अन्य गांव की महिला ने बताया कि 8 सितंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने पति के साथ स्कूटी पर जरूरी काम से गांव गोलेवाला की तरफ जा रही थी। जब वह गांव गोलेवाला में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक उनकी स्कूटी के आगे सांप आ गया, जिसके चलते वह रुक गए। इस दौरान एक बाइक पर दो नकाबपोश आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पति को धमकाते हुए उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया और उसे गोलेवाला के बेगूवाला रोड पर स्थित अनाज मंडी ले गए। महिला के अनुसार वहां इन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी आए, जो उसके साथ हो रही दुष्कर्म की वारदात को देखते रहे। 


महिला किसी तरह मिन्नत करके उनके चंगुल से निकलकर भागी। पीड़िता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में पुलिस चौकी गोलेवाला की इंचार्ज व जांच अधिकारी एसआई रविंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चूंकि महिला अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। उसके सेहतमंद होने के बाद आरोपियों के शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed