फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with a minor girl in Ludhiana

Ludhiana: पिता का केस लड़ रहा था वकील, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने घर से बच्ची को किया बरामद

Tue, 18 Apr 2023 12:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 12:58 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी राजिंदर गोरा को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Misdeed with a minor girl in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक वकील ने केस लड़ने और मदद करने का हवाला देकर एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग को पहले अपने पास काम पर रखा और फिर मदद का दिखावा कर नाबालिग को घर ले गया। आरोपी ने घर में नाबालिग को बंधक बना लिया। जब पीड़िता के पिता को पता चला तो उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


थाना साहनेवाल की पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर पक्खोवाल रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू निवासी वकील राजिंदर सिंह उर्फ गोरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से नाबालिग को छुड़ा लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि करीब तीन साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया था। उसका क्लेम संबंधी केस चल रहा था और आरोपी राजिंदर सिंह केस की पैरवी करता था। वह पैरवी के लिए न जा सका तो अपनी नाबालिग बेटी को आरोपी के पास भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसके बीमार होने का फायदा उठाया और नाबालिग बेटी को काम पर रख लिया। कुछ समय बाद आरोपी उसे और नाबालिग बेटी को मदद करने के नाम पर अपने घर ले गया। 10 अप्रैल को वह आरोपी के घर पर सो रहा था। तभी आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने नाबालिग को किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। 


नाबालिग ने अपने पिता को बताया तो वह घर छोड़कर अपने घर आया। पीड़ित नाबालिग काम पर गई तो वापस नहीं आई। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी राजिंदर गोरा को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed