फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with a girl in moving car in Ludhiana

युवती को जन्मदिन पार्टी में बुलाया, चलती कार में किया दुष्कर्म, साढ़े तीन घंटे बाद फेंक कर भागे

Fri, 23 Oct 2020 05:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with a girl in moving car in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना के सबसे पॉश इलाके में बुधवार की रात चलती कार में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक आरोपी पीड़िता को लेकर राजगुरु नगर की गलियों में घूमते रहे। आरोपी रात तीन बजे उसे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना सराभा नगर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


शहर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पहले एक होटल में काम करती थी। वहां उसकी पहचान लुधियाना के न्यू बीआरएस नगर में रहने वाले प्रशांत शुक्ला मूल निवासी गांव लक्ष्मणपुर पिलख जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ हो गई। बुधवार की रात करीब 9.15 बजे आरोपी प्रशांत ने उसे फोन कर बताया कि उसके दोस्त रोहित कुमार का जन्मदिन है।
विज्ञापन


 जन्मदिन की पार्टी में वह भी आ जाए। इस पर वह घर से एक्टिवा लेकर फिरोजपुर रोड स्थित शराब ठेके के साथ बने अहाते में पहुंच गई। रात 11.30 बजे तक पार्टी में शामिल सभी लोगों ने शराब पी और खाना खाया। पार्टी में शामिल अन्य लोग चले गए तो वह भी अपने घर जाने की तैयारी करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी रोहित कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर रोहित ने मारपीट करते हुए उसे प्रशांत कुमार की कार की पिछली सीट पर फेंक दिया। आरोपी प्रशांत कुमार कार चलाने लगा। रोहित कुमार उससे चलती कार में दुष्कर्म करता रहा। रात करीब तीन बजे तक आरोपी उसे लेकर राजगुरु नगर की गलियों में घूमते रहे। उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। 

आरोपी रात तीन बजे उसे एक्टिवा के पास फेंककर फरार हो गए। उसने मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घर चली गई। घर पर घटना की जानकारी देने के बाद गुरुवार को पुलिस बयान दर्ज करवाए। मामले की जांच कर रही एसएचओ मधु बाला ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्जकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जहां तक कार में दुष्कर्म की बात है तो रात में पुलिस पेट्रोलिंग करती है। पीड़िता को यह नहीं पता है कि उसे किन गलियों में लेकर आरोपियों ने घुमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed