फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With 66 Year Old Woman In Moga Of Punjab

शर्मनाकः छत के रास्ते घर में घुसा मैकेनिक, 66 साल की विधवा महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 27 Sep 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Misdeed With 66 Year Old Woman In Moga Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोगा के थाना धर्मकोट अधीन क्षेत्र में 30 वर्षीय गैस सिलेंडर मैकेनिक ने घर में घुसकर 66 वर्षीय विधवा महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तीन बेटियां शादीशुदा हैं और बेटा विदेश में रहता है। वह घर में अकेली ही रहती है। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार गैस सिलेंडर मैकेनिक लाडी अक्सर उनके घर सिलेंडर ठीक करने के लिए आता था। आरोपी उसके परिवार के बारे में सब कुछ जानता था। 23 सितंबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे आरोपी लाडी महिला के घर में छत के रास्ते से घुस आया। इस दौरान आरोपी जब महिला के कमरे में घुसा तो महिला को पता चल गया। 
विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपी ने महिला के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकियां देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। छत के रास्ते से फिर आरोपी वहां से फरार हो गया। अगले दिन सुबह महिला ने पुलिस के पास इसकी शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को दुकान से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। वहीं केस दर्ज करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed