{"_id":"60f70a638ebc3e734e1ff93c","slug":"misdeed-with-26-year-old-girl-student-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हैवानियत: कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फोन कर दोस्त से भी संबंध बनाने को कहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में हैवानियत: कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फोन कर दोस्त से भी संबंध बनाने को कहा
Tue, 20 Jul 2021 11:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:18 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार में एक छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने छात्रा को वारदात के बारे में किसी को बताने पर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में 26 वर्षीय छात्रा ने दो नामजद व एक अन्य पर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो भी वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत पीड़िता ने आजाद नगर थाने में दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बीएससी की कोचिंग के लिए 2019 में अपने ताऊ के पास हिसार रहने आई थी। उस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने उसे शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसके बाद सात जनवरी 2020 को आरोपी युवक अपनी बुआ के बेटे के साथ कोचिंग सेंटर के पास आया। उस दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आरोपी उसे अस्पताल ले जाने को बोलकर किसी के घर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे नशे की हालत में कागजात पर हस्ताक्षर करवाए। उसके बाद आरोपी उसे उसके ताऊ के घर छोड़कर चले गए। उस दौरान आरोपी ने उसे उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाई व कहा कि पुलिस में शिकायत दी तो इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपियों ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 10 जुलाई को आरोपी ने उसे फोन किया और उसके अन्य साथी के साथ संबंध बनाने को कहा। पीड़िता ने इसका विरोध किया व अपने ताऊ को इसके बारे में बताया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।