{"_id":"63f4d5c6a24a98a8970a9a76","slug":"misdeed-with-16-year-old-girl-in-amritsar-of-punjab-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 16 साल की लड़की के साथ हैवानियत, घर में बंद कर भागा आरोपी, चिल्लाती रही पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: 16 साल की लड़की के साथ हैवानियत, घर में बंद कर भागा आरोपी, चिल्लाती रही पीड़िता
Tue, 21 Feb 2023 08:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:02 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की गई। आरोपी लड़की को अपने घर में बंद कर भाग निकला। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और मां के पहुंचने पर लड़की को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी की उम्र 16 साल है। वह एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से लौटने के बाद बेटी शाम को गांव की ही एक महिला के पास उसकी दुकान में सिलाई सीखने जाती थी।
विज्ञापन
गत सप्ताह शाम चार बजे गली में काफी शोर हो रहा था। जब वह बाहर निकली तो लोगों ने बताया कि उनकी बेटी आरोपी के घर में बंद है। बाहर से ताला लगा है। लड़की अंदर से शोर मचा रही है। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो अंदर उनकी बेटी रो रही थी।
विज्ञापन
पूछने पर बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की है। जबरदस्ती करने के बाद उसे घर में बंद कर फरार हो गया है। मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना चाटीविंड की पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन