फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 14 year old girl in Jind of Haryana

शर्मनाक : कोच ने पहलवानी सीखने आई किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, हरियाणा के जींद की है ये वारदात

Mon, 29 Mar 2021 08:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with 14 year old girl in Jind of Haryana
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

हरियाणा के जींद जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहलवानी सीखने आई 14 साल की किशोरी के साथ कोच ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर कोच के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज करवाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गांव के ही स्कूल में कुश्ती का अभ्यास करती है। शनिवार को अभ्यास करवाने वाले गांव के ही कोच ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर कोच ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


किशोरी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जांच अधिकारी डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपी कोच को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
उधर, फतेहाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका अपहरण कर चंडीगढ़ ले गए और वहां पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने गांव की ही एक महिला समेत छह आरोपियों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि गांव के पांच युवक और एक महिला उसका अपहरण कर उसे हिसार ले गए और इसके बाद उसे चंडीगढ़ ले गए। यहां पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 22 मार्च की है। मामले की जानकारी परिवार के लोगों तक पहुंची तो वह चंडीगढ़ पहुंचे। सदर थाना प्रभारी दलजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed