पड़ोसी ने किया 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, दोस्त ने वीडियो बना संबंध बनाने के लिए किया ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के एक गांव में किराए पर रह रहे परिवार की 12 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने डेढ़ माह पहले दुष्कर्म किया और इस दौरान साथी अन्य युवकों ने कमरे के बाहर पहरा दिया और किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद दूसरे युवक ने किशोरी को वीडियो दिखाकर उसके साथ भी संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया।
बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी ने दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाली महिला और मामी को आपबीती बताई, जिसके बाद पड़ोसी महिला ने किशोरी की मां को बताया। जब मामले का खुलासा हुआ तो परिजन महिला थाने पहुंचे, जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई नहीं तो वह नवनियुक्त एसपी से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसपी ने डीएसपी पूजा डाबला को निर्देश दिया, जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।
किशोरी के अनुसार
किशोरी ने बताया कि उस दिन माता-पिता काम पर गए हुए थे। उसका छोटा भाई ट्यूशन गया था। तभी बिंदर, उसके साथ जीवन, मनीष और बिरजबीर कमरे में आ गए। बिंदर दो अन्य युवकों को लेकर बाहर चला गया और आरोपी बिरजबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बिंदर ने उनकी वीडियो बनाई और उस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी बिंदर ने कहा कि वह वीडियो वायरल कर देगा, नहीं तो उसके साथ भी संबंध बना, उसने विरोध किया तो बिंदर ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए।
बेटी ने 10 दिन तक कुछ नहीं खाया तो पड़ोस की आंटी ने मां को बुलाकर बताई घटना
दुष्कर्म के बाद से ही आरोपी लगातार किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म करने का दबाव बना रहे थे। वहीं, इस बात का जिक्र पीड़िता ने अपनी पड़ोसी महिला से किया था। वहीं, इसी दबाव में आकर वह परेशान रहने लगी और 10 दिन तक खाना नहीं खाया। जिसके बाद माता-पिता परेशान हो गए। डॉक्टरों से दवाई दिलवाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, पड़ोसी आंटी ने किशोरी की मां को बुलाया और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मां ने अपने पति को बताया और दोनों ने बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई।
पिता ने महिला थाने पुलिस पर लगाए यह आरोप
पिता ने बताया कि वह मंगलवार को महिला थाने में गए थे, जहां पर उनकी कोई खास सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह नव नियुक्त एसपी मनीषा चौधरी से मिले और आपबीती बताई। वहीं, मनीषा चौधरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी पूजा डाबला को महिला थाना में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
वहीं, पिता को महिला थाना पुलिस अपनी जिप्सी में आरोपियों की शनाख्त करवाने के लिए ले गई। पिता ने आरोपी बिंदर और उसके साथ एक अन्य को पकड़वाया, लेकिन पुलिस ने उनको यह कर छोड़ दिया कि कल वारदात में संलिप्त चारों आरोपी थाने में पेश हो जाना, नहीं तो वह परिवार को उठा लेंगे। जिस कार्रवाई से वह नाखुश है।
मामला संज्ञान में आते ही केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे, परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है, जिस शिकायत पर केस दर्ज किया गया है, मामले की तफ्तीश जारी है। वहीं, पुलिस ने किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा है, यह आरोप निराधार है। -मनीषा चौधरी, एसपी, पानीपत।