फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants robbed two people in Sonipat of Haryana

सोनीपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक: शिक्षक पर हमला कर बाइक व मोबाइल लूटा, मुरथल में युवक से चेन भी लूटी

Wed, 14 Sep 2022 11:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 11:34 AM IST
सार

डायल 112 पर तैनात एसआई सुरेंद्र ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार तड़के वह अपनी टीम के साथ हाईवे पर मौजूद थे। इसी दौरान पंजाब के बठिंडा स्थित थर्मल कॉलोनी निवासी रजनीश ने लूट की सूचना दी थी। टीम उनके पास पहुंची तो पता लगा कि रजनीश अपनी पत्नी प्रिया गाबा व साले करनाल के सेक्टर-7 निवासी सिद्धार्थ के साथ दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में गए थे। 

विज्ञापन
Miscreants robbed two people in Sonipat of Haryana
सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। लगातार लूटपाट के मामले सामने आ रहे हैं। बदमाश दिन-रात वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। ऐसी ही वारदात फिर सामने आई है। बदमाशों ने आर्य स्कूल के शिक्षक से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटने के साथ ही करनाल के युवक से चांदी की चेन लूट ली। चेन लूट मामले में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने डायल-112 पर नियुक्त एसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं शिक्षक के बयान दर्जकर मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गांव गुहणा निवासी श्रीपाल ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहाना में शिक्षक हैं। वह मंगलवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी बाइक पर घर आ रहे थे। जब वह गांव गुहणा के पास पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। बाइक रोकते ही युवकों ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


उन्हें बुरी तरह घायल कर युवक उनका पर्स, मोबाइल व बाइक लूटकर भाग निकले। राहगीरों ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना के बाद मोहाना थाना पुलिस ने बयान दर्जकर देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डायल-112 पर तैनात एसआई सुरेंद्र ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार तड़के वह अपनी टीम के साथ हाईवे पर मौजूद थे। इसी दौरान पंजाब के बठिंडा स्थित थर्मल कॉलोनी निवासी रजनीश ने लूट की सूचना दी थी। टीम उनके पास पहुंची तो पता लगा कि रजनीश अपनी पत्नी प्रिया गाबा व साले करनाल के सेक्टर-7 निवासी सिद्धार्थ के साथ दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में गए थे। 

वहां से वापस लैटते वक्त उन्होंने सुखदेव ढाबे पर खाना खाया था। मंगलवार तड़के करीब पौने तीन बजे सिद्धार्थ व उसकी बहन प्रिया गरम-धरम ढाबे के सामने अपनी कार के पास खड़े हो गए। इसी दौरान दो युवक काले कपड़े पहनकर आए और सिद्धार्थ संग हाथापाई करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने सिद्धार्थ की कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी और उसके गले से तीन तोले की चांदी की चेन छीन ली। 

बाद में वह कुछ दूर पर खड़ी अपनी बाइक पर बैठकर भाग गए। उन्होंने मुरथल पुलिस से जल्दबाजी के चलते मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। जिस पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। मंगलवार रात को मुरथल थाना पुलिस ने डायल-112 पर तैनात एसआई सुरेंद्र के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक फुटेज में युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed