{"_id":"632190eb6bbd564fa22b8a78","slug":"miscreants-robbed-company-employee-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बदमाशों ने कर्मचारी से की लूटपाट, कार को आग लगाई, रात भर बाजरे के खेत में पड़ा रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari News: बदमाशों ने कर्मचारी से की लूटपाट, कार को आग लगाई, रात भर बाजरे के खेत में पड़ा रहा
Wed, 14 Sep 2022 02:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:02 PM IST
सार
रमेश रातभर बेहोशी की हालत में बाजरे के खेत में पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह किसी ने उसे देखा और संभाला फिर उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना बावल थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बावल स्थित एक कंपनी में ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे एक कंपनी के कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने रात के अंधेरे में बाजरे के खेत में ले जाकर उसे बुरी तरह पीटा और फिर उसकी कार को आग लगा दी। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
बावल के गांव नांगल शहबाजपुर निवासी रमेश कुमार एक कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार की रात वह ड्यूटी करके रात 12 बजे अपनी गाड़ी लेकर साथी विक्रम सिंह के साथ घर के लिए निकला था। विक्रम को उसने बावल के ओम शांति केंद्र के पास उतार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने गांव की तरफ जा रहा था कि बावल के खाटूश्याम मंदिर के पास पीछे से एक बाइक में तीन लड़के आए और गाड़ी रोकने का इशारा किया लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। करीब दो किलोमीटर आगे चलकर नांगल शहबाजपुर टी-प्वॉइंट से पहले बाइक सवार तीनों लड़कों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
गाड़ी रुकते ही एक बदमाश ने चाबी छीन ली। दो अन्य उसे जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारकर घसीटते बाजरे के खेत में ले गए। बदमाशों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। एक बदमाश ने 46 हजार रुपये लूटे। यह पैसे उसने गाड़ी की बॉडी बनवाने के खातिर रखा था।
इसके बाद बदमाशों ने उसकी गाड़ी को आग लगा दी। रमेश रातभर बेहोशी की हालत में बाजरे के खेत में पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह किसी ने उसे देखा और संभाला फिर उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना बावल थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।