{"_id":"8e8b708713d537b760a05527a9e0ea56","slug":"misbehave-on-international-wrestler-geetika-jakhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीतिका से हाथापाई और बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीतिका से हाथापाई और बदसलूकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पहलवान व फतेहाबाद में डीएसपी गीतिका जाखड़ के साथ हाथापाई करने, जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत एचएयू चौकी में दी गई है।
विज्ञापन
शिकायत में गीतिका ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार शाम को गिरी सेंटर में प्रैक्टिस कर रही थीं। उसके साथ कुछ और महिला खिलाड़ी भी थी। इसी दौरान कापड़ो निवासी सुनील उर्फ चन्नी आया और उसने उसकी साथी खिलाड़ियों के साथ किसी बात पर अश्लील भाषा में अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
जब उसने विरोध किया तो सुनील ने उसके साथ भी हाथापाई करते गाली-गलौच किया और जान से मारने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को जांच के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन