फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl suicide after adult photo viral on whatsapp

व्हाट्सऐप पर अपनी गंदी फोटो देख फंदे पर झूली छात्रा

Sat, 19 Dec 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 19 Dec 2015 09:33 PM IST
minor girl suicide after adult photo viral on whatsapp

नाबालिग छात्रा ने व्हाट्सऐप पर अपनी आपत्तिजनक फोटो देखी तो फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना पंजाब के फरीदकोट के गांव रामेआना की है।



पुलिस ने फोटो अपलोड करने वाले बारहवीं कक्षा के छात्र मनतार सिंह (18) के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वायरल होने पर दुखी होकर लगा लिया फंदा

minor girl suicide after adult photo viral on whatsapp

गांव रामेआना निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है।

शनिवार सुबह वह अपनी दुकान पर आया था जबकि उसकी पत्नी बाकी बेटियों को स्कूल छोड़ने चली गई। जब वह घर लौटी तो बड़ी बेटी को कमरे में पंखे से लटकते हुए पाया।

सूचना मिलने पर गांव की सरपंच के पति के साथ मौके पर पहुंचे लड़की के पिता ने अपनी बेटी को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पीड़ित पिता के अनुसार बेटी के स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र मनतार सिंह ने उनकी बेटी को धमकाकर उसके साथ अपनी आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी और उसे वाट्सएप पर अपलोड कर दिया। फोटो वायरल होने के बाद बदनामी के डर से उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed