{"_id":"a85e6c39a9af1d38ae1154be8010e7bc","slug":"minor-girl-run-away-due-to-mother-and-marpeet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़कर भागी नाबालिग, कोर्ट में बताई वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर छोड़कर भागी नाबालिग, कोर्ट में बताई वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की अपना घर छोड़ कर चली गई। पुलिस को बुआ के घर मिली, फिर उसने कोर्ट में ऐसा करने की वजह बताई। बुधवार को पुलिस ने लड़की को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
लड़की ने अदालत में कहा कि उसे किसी ने अगवा नहीं किया गया था। वह अपनी मां की बातों से नाराज होकर बुआ के घर गुरदासपुर चली गई थी। उसने बताया कि उसकी पिता की मौत हो चुकी है। जबकि मां हमेशा उसे ताने मारती रहती है।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि 21 फरवरी को नाबालिग लड़की घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी थी। पुलिस ने 25 फरवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। छापेमारी के दौरान लड़की लिस ने लड़की को उसकी बुआ के गुरदासपुर स्थित घर से मिली।
विज्ञापन
ऐसे मिली लड़की
लड़की के गायब होने के कुछ दिन बाद अचानक बुआ का फोन लड़की के घर आया। उन्होंने बताया कि लड़की उनके पास है। मां ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। इसी दौरान पुलिस की टीम गुरदासपुर के लिए रवाना हो गई।
इसके बाद लड़की को लेकर मोहाली आए। अदालत में धारा-164 के बयान करवाए। वहीं, लड़की का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद अदालत के आदेशों पर लड़की को मां के हवाले कर दिया गया।