फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl raped by father

पत्नी की मौत हो गई तो नाबालिग बेटी से ही कर दी दरिंदगी, 5 महीने तक रेप

Tue, 09 May 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Tue, 09 May 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped by father
रेप - फोटो : demo pics
पत्नी की मौत हो गई तो बेटी को देखकर पिता की नियत डोल गई और उसने रिश्तों को तार तार कर दिया। वह 5 महीने से उसके साथ रेप कर रहा था। घटना पंजाब के बटाला की है। नजदीकी गांव में कलयुगी पिता पिछले 5 महीनों से अपनी बेटी से यह कुकर्म करता आ रहा था। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बेटी के बयानों पर आरोपी पिता पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी बाप को मंगलवार को गिरफतार भी कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी मां की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां की मौत के बाद उसका कलयुगी पिता पिछले पांच महीनों से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता चला आ रहा है। इस संबंध में मामले की जांच अधिकारी एएसआई बिंदू कुमारी ने बताया कि उक्त पीड़िता ने अपने पिता के इस घिनौने काम के बारे में अपनी ताई और अपनी पडोसन को बताया था।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की के गांव से ही किसी ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट गुरदासपुर को फोन करके इस मामले से संबंधित गुप्त रूप से सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव में जिला बाल सुरक्षा यूनिट गुरदासपुर की महिला अधिकारी पहुंची औैर पीड़िता नाबालिगा ने अपनी सारी कहानी संबंधित अधिकारियों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफतार कर लिया गया है।
- आर. रघुवंशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed