फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor girl giving birth in Sector-32 hospital in Chandigarh manima

Chandigarh: मनीमाजरा में 16 साल की नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

Wed, 18 Dec 2024 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 10:05 AM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने लड़की के साथ हिमाचल में एक मंदिर में शादी की थी। दो-तीन महीने पहले ही वह मनीमाजरा में आकर किराए के मकान पर रहने लगे थे। 

विज्ञापन
Minor girl giving birth in Sector-32 hospital in Chandigarh manima
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर -32 के अस्पताल में एक 16 साल की लड़की द्वारा एक बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और खुद को लड़की का पति बताने वाले 21 साल के दीपक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना पुलिस को मंगलवार देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सेक्टर 32 के अस्पताल पहुंची जहां लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। आरोपी चंडीगढ़ के मनीमाजरा में लड़की के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी वेटर का काम करता है। मूलरूप से दोनों नेपाली हैं जो शिमला में रहते थे। नाबालिग लड़की भी उसके गांव के पास ही रहती है। 
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हिमाचल में एक मंदिर में शादी की थी।  पुलिस का कहना है कि अभी दो-तीन महीने पहले ही वह मनीमाजरा में आकर किराए के मकान पर रहने लगे थे। मंगलवार देर रात बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो दीपक ही उसे सेक्टर 32 अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने नाबालिग होने के चलते पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed