फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor Girl Gangrape Accused Arrested from Pinjore

पिंजौरः नाबालिग को होटल ले जाकर किया था गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में हुए पेश

Sun, 07 Oct 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला) Updated Sun, 07 Oct 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Minor Girl Gangrape Accused Arrested from Pinjore
गैंगरेप के आरोपी
पिंजौर निवासी नाबालिग लड़की से बद्दी के होटल में ले जाकर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि विगत दिनों पिंजौर के एक गांव में पीड़िता नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक नवनीत विगत 27 सितंबर की रात 11 बजे मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन ग्रामीणों के देखने पर नवनीत ने उसकी बेटी को गांव के बस स्टैंड की ओर भगा दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि बस स्टैंड पर खड़ी सफेद रंग की कार में मौजूद एक शख्स ने उसकी बेटी को बहला-फुसला कर कार में बैठा लिया और हिमाचल प्रदेश में स्थित बद्दी के एक होटल में ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार होटल में पहले से ही मौजूद दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तीनों ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन सुबह अज्ञात आरोपी उसकी बेटी को गांव के बस स्टैंड पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


नाबालिग ने घर पहुंच कर उसके साथ बीती घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी थी। मामले में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों जिसमें कार चालक शख्स अभिषेक (24) निवासी गांव सुजानपुर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश, दूसरे आरोपी बच्चन सिंह (30) निवासी थाना सुजानपुर जिला हमीरपुर, तीसरे आरोपी मनोज गांव जोहल थाना सुजानपुर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश को बद्दी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed