{"_id":"60cb8ce28134d06c4833aae2","slug":"minor-girl-commits-suicide-by-jumping-into-canal-in-faridkot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो नाबालिग लड़की ने नहर में कूदकर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो नाबालिग लड़की ने नहर में कूदकर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 18 Jun 2021 02:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:25 AM IST
सार
पंजाब के फरीदकोट में एक नाबालिग लड़की दिल टूटने का सदमा बर्दाश्त न कर सकी। कोचिंग सेंटर में हुआ प्यार परवान चढ़ते न देख लड़की ने जान देना ही मुनासिब समझा। लेकिन नादानी में उठाया गया यह कदम माता-पिता को जिंदगी भर का गम दे गया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपाठी प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो नाबालिग लड़की ने राजस्थान नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। घरवालों को जब घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। बुधवार देर शाम लड़की का शव नहर से बराम हो गया है। मामला पंजाब के फरीदकोट जिले का है।
विज्ञापन
इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृतका के पिता की शिकायत पर लड़के के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा के तहत गुरुवार को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि उसकी साढ़े 17 साल की लड़की फरीदकोट के एक कोचिंग सेंटर में विदेश की तैयारी कर रही थी। जहां उसकी बातचीत सेंटर में पढ़ने वाले फरीदकोट शहर के एक लड़के के साथ शुरू हो गई और बात शादी तक पहुंच गई। पिता के अनुसार इस बात की जानकारी मिलने पर परिवार ने भी लड़की के फैसले पर सहमति जताई और उसी लड़के से शादी करवाने की हामी भरी।
विज्ञापन
लेकिन जब लड़की ने लड़के से बात की तो उसने शादी से साफ मना कर दिया। इससे परेशान होकर मंगलवार को उनकी लड़की अचानक घर से गायब हो गई और उसने फरीदकोट शहर आकर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना कोतवाली के एसएचओ कर्णदीप सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद लड़की के सहपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।