फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor criminals run away from juvenile home chandigarh

चंडीगढ़ः जुवेनाइल होम से 5 बाल कैदी फरार

Fri, 23 Oct 2015 12:24 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Oct 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
minor criminals run away from juvenile home chandigarh

चंडीगढ़ में सेक्टर 25 स्थित जुवेनाइल होम से पांच बाल कैदी दीवार फांद कर फरार हो गये। इनमें से चार लड़के हत्या के आरोप में बंद थे, जबकि पांचवां लड़का हत्या के प्रयास में दोषी था। पांचों लड़के एक महीने पहले ही जुवेनाइल होम में भेजे गए थे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांचो लड़के जुवेनाइल होम से शाम को करीब 4 बजे फरार हुए। सेक्टर 24 पुलिस चौकी के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना करीब 4.15 बजे आई।
विज्ञापन


सूचना मिलने केबाद इंचार्ज ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि कैदी बाल सुधार गृह की पीछ े की दीवार पर लगी कं टीली तारें काट कर फरार हुए हैं।

वहीं, जब इस वारदात के बारे में जुवेनाइल होम के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो कोई भी अधिकारी सामने नहीं आया।

जुवेनाइल होम केगार्ड ने कहा कि इस समय होम में कोई मौजूद नहीं है, और कल सुबह जब अधिकारी आएंगे तब मुलाकात हो सकेगी।

पुलिस ने बाल सुधार गृह सुपरिंटेंटेंड युसुफ मसीह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांचों फरार लड़कों में से तीन धनास के रहने वाले हैं।

एक जगतपुरा और एक सेक्टर 25 का निवासी है।  ये जुवेनाइल होम यूटी के सोशल वेलफेयर विभाग की देखरेख में संचालित है ।

पिछले महीने ही सेक्टर 43 कोर्ट से पेशी केदौरान बक्शी खाने से चार कैदी फरार हो गये थे। इस महीने डीएसपी क्राइम पर फायरिंग करने वाला कैदी राजन भट्टी हथकड़ी समेत कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed