फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor boy snatched gold chain of lady at chandigarh, police arreted and sent to juvenile home

चैन छीनकर भाग रहा था नाबालिग युवक, पीड़िता और उसकी मां ने दबोच लिया

Sun, 12 Feb 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Feb 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
minor boy snatched gold chain of lady at chandigarh, police arreted and sent to juvenile home
स्नैचर
सोने की चेन छीनकर भाग रहे नाबालिग स्नैचर को पीड़िता व उसकी मां ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने सुधार गृह भेजा। घटना रामदरबार की है। आरोपी को पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार होशियारपुर से बेबी राम दरबार में अपनी मां के घर आई हुई थी। शनिवार सुबह मनसा देवी जाने के लिए वो अपनी मां व बहन के साथ रामदरबार बस स्टैंड बस पकड़ने के लिए जा रही थी। तभी पीछे से आरोपी लड़का आया और बेबी के गले से एक तोले का सोने की चेन झपटकर भागने लगी। तभी बेबी व उसकी मां और बहन ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया। उसको पकड़कर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं के शोर से आस पास मौजूद लोग भी मौके पर इकठ्ठे हो गए। तभी किसी ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दे दी। मामले की जानकारी पाते ही सेक्टर 31 थाना पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। बाद में छानबीन करने पर पता चला कि लड़का नाबालिग है। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed