फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor arrested with stolen bike in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में पकड़ा गया बाइक का शौकीन: वाहन बदल-बदल कर चलाने का था शौक, पैसे नहीं थे...नाबालिग करने लगा चोरी

Fri, 12 Nov 2021 06:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Nov 2021 06:38 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। आरोपी शौक-शौक में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। दरअसल, नाबालिग को बाइक बदल-बदलकर चलाने का शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
Minor arrested with stolen bike in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शौक बड़ी चीज है। इसके लिए इंसान क्या नहीं करता है। नाबालिग को बदल-बदल कर वाहन चलाने का ऐसा शौक था कि उसने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वह चोरी का वाहन कुछ दिन चलाने के बाद उसे सस्ते भाव में बेच देता था। 

विज्ञापन


डिवीजन आठ की पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह चोरी का वाहन बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को चंद्र नगर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो वाहन बरामद किए हैं। इस मामले में नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वह चोरी की वारदातें कहां-कहां कर चुका है और चोरी के वाहन किन लोगों को बेचता है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने चंद्र नगर के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता है और चोरी का वाहन बेचने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रोक कर कागजात की मांग की गई। कोई कागजात नहीं निकला तो पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन चोरी का है। रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे बाइक चलाने का काफी शौक है। वह चाहता था कि बदल-बदल कर बाइक चलाए। मगर उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बाइक खरीद सके। 


उसने वाहन चोरी करने की प्लानिंग बनाई और वाहन चोरी की वारदातें शुरू कर दीं। आरोपी चोरी के वाहन को कुछ दिन चलाता और उसके बाद उसे सस्ते भाव में बेच देता था। उसके बाद वह दूसरी कंपनी की बाइक चोरी करता था और उसे भी कुछ दिन चलाने के बाद बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। जांच की जा रही है कि उसके साथ कितने लोग शामिल हैं या फिर आरोपी अकेला ही वारदातों को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed