{"_id":"5c7b6760bdec22737b7b97c4","slug":"minister-son-and-gangster-phone-call-recording-audio-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक मंत्री के बेटे और गैंगस्टर की फोन कॉल की रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल, बातचीत जानकर सभी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक मंत्री के बेटे और गैंगस्टर की फोन कॉल की रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल, बातचीत जानकर सभी हैरान
Sun, 03 Mar 2019 11:05 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
mobile users
सोशल मीडिया पर एक मंत्री के बेटे और गैंगस्टर के बीच हुई फोन कॉल का ऑडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस कॉल पर हुई बाचतीत के बारे में जानकर सभी हैरान रह गए। मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का बताया जा रहा है। वहीं वायरल होने के बाद ऑडियो राजनीतिक गलियारों और शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
इस ऑडियो में प्रदेश के एक मंत्री के बेटे और गैंगस्टर के बीच बातचीत हो रही है। इसमें मंत्री का बेटा कथित तौर पर अपने राजनीतिक करियर के लिए गैंगस्टर से सहयोग मांग रहा है। करीब 40 मिनट का यह ऑडियो चार-पांच महीने पहले का बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, कॉल रिकॉर्डिंग का यह ऑडियो महेंद्रगढ़ जिले में व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी किया गया है। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने ग्रुपों में इसे वायरल करना शुरू कर दिया है। हालांकि फोन कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो किसने वायरल किया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Trending Videos
मंत्री समेत पुलिस वाले का नाम भी लिया गया
ऑडियो में दो लोगों की आपसी बातचीत है, जिसमें एक आवाज मंत्री के बेटे की बताई जा रही है। मंत्री का बेटा गैंगस्टर से गिड़गिड़ाने की मुद्रा में मदद मांग रहा है। दूसरी ओर से गैंगस्टर कह रहा है कि आप दूसरे गैंग की मदद कर रहे हो। 40 मिनट की बातचीत में मंत्री का नाम भी कई बार लिया गया है।
साथ ही कथित तौर पर मंत्री का बेटा अपनी सच्चाई साबित करने के लिए कई बार अपनी बेटियों और अपने पिता की कसम खाता है। इतना ही नहीं चुनाव के समय में की गई मदद को भी स्वीकारता है और अपने पुराने संबंधों का हवाला देता है। ऑडियो में खनन को लेकर भी जिक्र किया गया है।
गैंगस्टर ने कहा कि दूसरा गैंग कोलकाता की एक फर्म क्रशर मालिक से हर महीने 50 लाख रुपये की मंथली ले रहा है। जिस पर मंत्री का बेटा कहता है कि क्रशर में उनकी पार्टनरशिप है। ऑडियो में नारनौल सीआईए के एक पुलिस अधिकारी का नाम भी आया है। कहा गया कि उक्त अधिकारी दूसरे गैंग की लगातार मदद करता रहा। इस बातचीत में पुलिस अधिकारियों को लेकर भी जिक्र है।
अभी हमारे पास ऑडियो क्लिप नहीं पहुंची। अगर कोई व्यक्ति शिकायत देता है तो उसके आधार पर जांच करवाई जाएगी। क्लिप में यदि किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी का जिक्र है तो उसकी विभागीय जांच कराई जा सकती है।
- चंद्र मोहन, एसपी महेंद्रगढ़