फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Millions by Lady

चिट फंड के करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार

Wed, 23 Apr 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 23 Apr 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Millions by Lady

हरियाणा के पानीपत में एक महिला ने महिलाओं को ही चूना लगा दिया और चिट फंड के करोड़ों रुपए लेकर परिवार समेत फरार हो गई। पॉश कालोनी मॉडल टाउन में चिट फंड संचालक महिला को अन्य महिलाओं के चिट फंड की करोड़ों की राशि दो अप्रैल को चुकानी थी, लेकिन वह इससे पहले ही परिवार समेत फरार हो गई।

विज्ञापन


पॉश कालोनी और हुडा सेक्टर की महिलाओं ने एक महिला पर चिट फंड के तीन-चार करोड़ रुपये लेकर परिवार समेत फरार होने का आरोप लगाते मॉडल टाउन चौकी पुलिस को इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन


वहीं, वीवर्स कालोनी की महिलाएं लाखों की ठगी मामले को लेकर थाने में पहुंच गईं। मॉडल टाउन और चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर की पॉश कालोनी मॉडल टाउन व उसके साथ लगती पॉश कालोनी और हुडा सेक्टर की दर्जनों महिलाएं मंगलवार शाम को मॉडल टाउन चौकी पुलिस पहुंचीं।

पीड़ित महिलाओं ने यहां पर एक महिला पर चिट फंड के तीन-चार करोड़ रुपये ठगकर फरार होने का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी ने महिलाओं की शिकायत लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 35 महिलाओं को बनाया शिकार

Fraud of Millions by Lady

मॉडल टाउन में रहने वाली एक महिला करीब 35 महिलाओं से तीन-चार करोड़ रुपये का चूना लगा गई। हुडा सेक्टर निवासी स्वीटी ने इसकी लिखित शिकायत चौकी पुलिस को दी है। उसने बताया कि उसने और कई अन्य महिलाओं ने मॉडल टाउन में रहने वाली एक महिला संदीप गुलाटी के पास कमेटी (चिट फंड) डाल रखी थी।

संदीप गुलाटी ने इसका भुगतान दो अप्रैल को करना था। आरोप है कि संदीप गुलाटी अपने परिवार समेत 30 मार्च को सारा सामान समेटकर फरार हो गई। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क किया।

उक्त महिला ने 15 अप्रैल तक वापस आने और उनके पैसे चुकाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। उन्होंने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं पर सुराग नहीं लगा।

शिकायत देने वालों के दौरान संतोष, दया नागपाल, रेखा धींगड़ा, सुषमा, सुधा अग्रवाल, संतोष, रेणू, रजनी, रिंकू, निर्मला, मीना, ज्योति, गीता, रानी, उर्मिला, नवनीत सिंह, मीरा और आरती समेत दो दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं।

पंद्रह साल से माडल टाउन में रह रही थी

Fraud of Millions by Lady

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि संदीप गुलाटी मॉडल टाउन में करीब 15 साल से अपने बच्चों और पति के साथ रह रही थी। अपने आपको हांसी, हिसार का मूल निवासी बताती थी। वह चिटफंड (कमेटी) डलवाकर ड्रा निकालती थी।

कमेटी का समय पर भुगतान करने के कारण उस पर लोगों का काफी विश्वास था। इसी बीच विश्वास के चलते कई खासकर बडे़ परिवारों की महिलाओं ने उसके यहां पर कमेटी डाल रखी थी। मगर उन्हें नहीं मालूम था कि वह एक दिन ऐसे फरार हो जाएगी।

पहले ठगी महिलाओं ने भी लगाई गुहार

Fraud of Millions by Lady

वीवर्स कालोनी और आदर्श नगर की महिलाओं ने भी माडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। महिलाओं ने कालोनी में रहने वाली एक महिला सरिता पर चिट फंड के लाखों रुपये ठगकर फरार होने का आरोप लगाया।

वीवर्स कालोनी और आदर्श नगर की महिलाएं वार्ड 21 पार्षद बृज भूषण की अगुवाई में मंगलवार को थाना माडल टाउन में पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि सरिता ने कालोनी की महिलाओं से मकान खरीदने के नाम पर 20-25 लाख रुपये लिए थे। उसने गांव की जमीन बेचकर पैसे चुकाने की बात कही थी।

उक्त महिला अपना मकान बेचकर रातोंरात फरार हो गई। उन्होंने कहा कि महिला के जानकार पानीपत में ही रह रहे हैं और वे उनके संपर्क में हैं। उन्होंने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनके रिश्तेदारों के माध्यम आरोपी तक पहुंचने की मांग की।

ये कहना है पुलिस अधिकारी का

Fraud of Millions by Lady

थाना पुलिस के पास महिलाओं के साथ चिट फंड के नाम पर ठगी करने की दो शिकायतें मिली हैं। दोनों में शिकायत देने वाली अधिकतर महिलाएं हैं। पुलिस ने दोनों शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को इसमें कोई ठोस सबूत मिलता है तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-विपिन कादियान, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पुलिस पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed