फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   millions fraud by immigration company of kharar of mohali

OMG! डेनमार्क भेजने को पैसे लिए, भेज दिया अरमानिया

Sat, 20 Feb 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Sat, 20 Feb 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
millions fraud by immigration company of kharar of mohali
रोजगार और अच्छी जिंदगी का सपना दिखाकर डेनमार्क भेजने के लिए पैसे लिए, लेकिन भेज दिया अरमानिया। मामला खरड़ का है। पुलिस ने इस मामले में खरड़ के ही एक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खडूर साहिब जिला तरनतारन निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह खरड़ की रहने वाली अनीता और उसके पति सतिंदर सिंह से मोहाली में अपने एक रिशतेदार के घर संपर्क में आया था। वहां उन्होंने उसे बताया कि वह बेरोजगार लोगों को विदेश का वीजा लगवा कर देते हैं।

विज्ञापन


हरजिंदर सिंह के अनुसार उसने अपने लड़के जो कि बेरोजगार था को विदेश भेजने की बात की तो उक्त दोनो ने 4 लाख रूपए लेकर उसके लड़के को डैनमार्क भेजने का वायदा किया। सारी राशि लेने के बाद उक्त दोनों ने हरजिंदर सिंह के लड़के को टूरिस्ट वीजे पर दुबई भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरजिंदर सिंह ने बताया कि विदेश जाने से पहले उसने अपने लड़के को एक लाख रूपए नकद खर्चे के रूप में दिया था। परंतु दुबई पहुंचने पर उक्त दोनों के किसी जानकार ने उसके लड़के से सारे रूपए छीन लिए और उसे दुबई से अरमानिया भेज दिया। अरमानिया पहुंचने पर उसके लड़के दविंदर सिंह ने फोन पर सारी आपबीती बताई और बताया कि वह बहुत दिक्कत में है।

हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसने फिर अपने खर्चे पर अपने बेटे को वापिस बुला लिया। हरजिंदर सिंह ने अपने साथ हुई ठगी की बात उक्त दंपती से की और अपने पैसे वापिस मांगे तो उक्त दंपती ने उसके खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई करवाने और उसके पैसे वापिस करने से मना कर दिया।


हरजिंदर सिंह ने इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख को की और इसी के आधार पर उक्त दंपती के खिलाफ धारा 420 और ईमिग्रेशन एक्ट 24 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed