{"_id":"63357595072b7f07be336529","slug":"meerut-woman-dead-body-found-in-ambala-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनसुलझी गुत्थी: मेरठ की बबीता की लाश अंबाला के खंडहर में कैसे लटकी मिली? पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनसुलझी गुत्थी: मेरठ की बबीता की लाश अंबाला के खंडहर में कैसे लटकी मिली? पुलिस भी हैरान
Thu, 29 Sep 2022 04:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 04:11 PM IST
सार
शव लेने अंबाला पहुंचे परिजनों ने बताया कि बबीता हाल ही में अपने पति व 13 व 8 वर्षीय दो बेटियों के साथ शताब्दी नगर में किराये के मकान में रह रही थी। लालकुर्ती में इनका मकान था लेकिन जर्जर हालत के चलते बबीता उसे ठीक करवाना चाहती थी।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए पड़ोसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में टॉयलेट में महिला का शव लटका मिला। अभी तक इसकी गुत्थी अनसुलझी है। मगर महिला की शिनाख्त हो चुकी है। महिला मेरठ स्थित शताब्दी नगर की रहने वाली है। मेरठ निवासी 37 वर्षीय बबीता अंबाला कैसे पहुंची, पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मालूम चल सके कि खंडहरनुमा मकान के भीतर पिछले दिनों कौन आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बबीता के परिजनों से संपर्क कर लिया है और उनसे भी पूछताछ जारी है। 26 सितंबर को कलाल माजरी में खेड़ा वाली गली के पास एक महिला का शव गली-सड़ी हालत में मिला था। पिछले करीब 10-12 दिन से एक खंडहरनुमा मकान के टॉयलेट में चुनरी से लटका था। वहीं घटना का पता तब चला जब आसपास के लोगों को उस घर से बदबू आनी शुरु हुई।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने इसकी सूचना नगर निगम टीम को दी। जब नगर नगर टीम पहुंची तो देखा कि वहां महिला का शव फंदे पर लटका है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त में जुट गई। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। वहीं पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला मेरठ से अंबाला कैसे पहुंची। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
यह बोले परिजन
शव लेने अंबाला पहुंचे परिजनों ने बताया कि बबीता हाल ही में अपने पति व 13 व 8 वर्षीय दो बेटियों के साथ शताब्दी नगर में किराये के मकान में रह रही थी। लालकुर्ती में इनका मकान था लेकिन जर्जर हालत के चलते बबीता उसे ठीक करवाना चाहती थी। इसी वजह से बबीता कई बार उस मकान में आकर दो-तीन दिन बिताया करती थी।
बबीता ने अपने पति व सास से उस मकान को ठीक करवाकर वहां शिफ्ट होने की बात भी कही थी। सोमवार को भी सुबह लालकुर्ती स्थित मकान में रहने आई थी लेकिन उसके बाद कई दिन तक वापस नहीं लौटी। फिर उन्हें सूचना मिली कि उसका शव मिला है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं।
जल्दी से रहस्य से पर्दा उठ जाएगा। विभिन्न एंगल पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला इस खंडहरनुमा मकान तक कैसे पहुंची, इस बात को जानना बहुत जरूरी है। - रामकुमार एसएचओ, थाना अंबाला सिटी।