फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mastermind of two kg gold robbery in Ludhiana arrested from Mohali

दो किलो सोने की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, डीजीपी बोले- खालिस्तानी एजेंडे के लिए एकत्र कर रहा था पैसा

Wed, 03 Jun 2020 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/मोहाली(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/मोहाली(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jun 2020 12:15 AM IST
सार

  • 30 बोर चीनी पिस्तौल सहित पुलिस की वर्दी मिली 
  • बठिंडा में कैश वैन लूटने की बना रहा था योजना

विज्ञापन
Mastermind of two kg gold robbery in Ludhiana arrested from Mohali
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

इसी साल 29 जनवरी को घुमार मंडी स्थित ज्वैलर्स से दो किलो सोना लूटने के मामले के मास्टरमाइंड को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम कंट्रोल यूनिट की टीम ने आरोपी को मोहाली से काबू किया। आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ तेजा निवासी महदपुर थाना बलाचौर (नवांशहर) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि आरोपी पंजाब में शांति भंग करने के लिए खालिस्तानी एजेंडे को बढ़ावा देने में जुटा था। वह इसके लिए पैसे इकट्ठे कर रहा था। पुलिस ने उसे मंगलवार को मोहाली में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी गुप्ता के अनुसार आरोपी तेजा के पास से पंजाब पुलिस की वर्दी, सीमा सुरक्षा बल का पहचान पत्र बरामद किया गया है। इनके बल पर आरोपी प्रतिबंधित एरिया में जाकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। वही, उसके कब्जे से एक 30 बोर चीनी पिस्तौल, दस कारतूस और कार बरामद की गई है।

पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने नकली पहचान पत्र, आधार कार्ड, नोएडा से ड्राइविंग लाइसेंस भी तैयार करवा रखे थे। वह दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और यूपी के एरिया में छिपता रहा। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती जैसे 25 मामले दर्ज है।

कट्टरपंथियों के संपर्क में 
शुरुआती पूछताछ में आरोपी का कहना है कि वह कट्टरपंथी हैं और विभिन्न जेलों में रहने के चलते वह कुछ कट्टरपंथियों के संपर्क में है। वे उसे सुनियोजित कत्ल करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। वह अपने नजदीकी साथी रछपाल सिंह उर्फ दोला निवासी गांव भुच्चर कलां जिला तरनतारन के साथ मिलकर बठिंडा के तलवंडी साबो और मौड़ एरिया में बैंक कैश वैन को लूटने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह रेकी भी कर चुके हैं। 2019 में जेल से बाहर आने के बाद उसने रछपाल सिंह के साथ मिलकर सीमा पार से आधुनिक हथियार भी प्राप्त किए थे। फिलहाल वह तरनतारन में हुए कत्ल के मामले में फरार चल रहा था।

आरोपी तेजा की वकील बोली- पुलिस की सारी कहानी ही फर्जी
आरोपी तेजा की वकील कुलविंदर कौर का कहना है कि तेजा को पुलिस ने जानबूझकर झूठे मामले में फंसाया है। पुलिस की वर्दी अंबाला, जालंधर, पठानकोट शहरों के कई इलाकों पर आम मिल जाती है। इसके अलावा तेजा के पास से पुलिस का आईडी कार्ड बरामद होने की बात कही जा रही है। वह कहीं से भी प्रिंट किया जा सकता है और हथियार भी पुलिस प्लांट कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की कार्रवाई सही होती तो तेजा को भरी अदालत में पेश करती। तेजा के घर वालों ने उन्हें फोन करके यह केस लड़ने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed