फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married woman dies in suspicious condition in Ludhiana

लुधियाना: संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फंदा लगाया, पति ने भी काटी हाथ की नसें, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Jul 2021 09:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 09:45 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालत में फंदा लगा जान दे दी है। उधर, महिला के पति ने भी हाथ की नसें काट ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition in Ludhiana
आत्महत्या करने वाली शिवानी अपने पति और बच्चे के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लप्पेशाह चौक निवासी 25 वर्षीय विवाहिता शिवानी वर्मा ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के पति शुभम वर्मा ने हाथ की नसें काट आत्महत्या की कोशिश की। जिसे गंभीर हालत में लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
मृतका शिवानी वर्मा के पिता संजीव कुमार निवासी टिब्बा रोड लुधियाना ने बताया कि उनकी लड़की शिवानी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले जगरांव के शुभम वर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी लड़की को सास-ससुर एवं पति दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। इस बात पर अक्सर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन


लगभग आठ दिन पहले लड़की अपना बेटा उनके पास छोड़कर चली गई थी। सोमवार रात 9 बजे उनकी लड़की शिवानी लुधियाना उनसे मिलकर वापस गई थी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि ससुरालवाले दहेज के लिए काफी परेशान कर रहे हैं। हमारे समझाने पर बेटी अपने बच्चे के साथ रात को ही जगरांव वापस चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे बेटी का फोन आया और वह बिल्कुल ठीक लग रही थी। उसके बाद करीब 10 बजे उनकी लड़की की सास ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी लड़की ने कुछ खा लिया है और उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। जब वह जगरांव पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उनकी लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

वहीं दूसरी तरफ शिवानी वर्मा के ससुर राजू वर्मा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि छोटे बेटे शुभम वर्मा की शादी में ससुराल पक्ष से एक भी रुपये का दहेज नहीं लिया था। अगर हम लोग बहू को परेशान करते होते तो उसे मायकेवालों से मिलने नहीं भेजते। बहू के कहने पर ही उसे आईलेट्स सेंटर भेजा।

मंगलवार की सुबह उनका बड़ा बेटा अपनी दुकान पर चला गया। उनकी पत्नी और बड़ी बहू जो कि स्कूल में टीचर है, वह स्कूल चली गई थी। घर में उनका छोटा बेटा और बहु थे। कुछ देर बार छोटे बेटे ने बड़े बेटे को फोन किया कि उसकी पत्नी ने घर में फंदा लगा लिया है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद हम अपनी दुकान गांव अजीतवाल से 15 मिनट में जगरांव घर पहुंचे तो देखा कि छोटी बहू शिवानी वर्मा ने फंदा लगा लगाया हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर उनके बेटे ने अपने हाथ की नसें काट ली। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज कमलदीप कौर ने बताया कि इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद मृतक लड़की के पिता के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed