फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   married lady kidnapped lover and his sister in punjab

प्रेमी के लिए शादीशुदा ने किया ऐसा कांड, सन्न रहे जाएंगे

Sun, 19 Jul 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 19 Jul 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
married lady kidnapped lover and his sister in punjab

शादीशुदा महिला प्रेमी पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। वह नहीं माना तो महिला ने इतना खौफनाक कांड कर दिया। महिला ने प्रेमी और उसकी बहन का अपहरण कर लिया। मामला अमृतसर का है।

विज्ञापन


थाना छेहरटा के अधीन चौकी कोट खालसा के अंर्तगत पड़ते क्षेत्र में एक महिला ने बदमाशों को सुपारी देकर फिल्मी स्टाइल में अपने प्रेमी और उसकी बहन को पहले अगवा करवाया।
विज्ञापन


उसके बाद में प्रेमी को बुरी तरह पिटवाकर उसे अधमरा करवा दिया। वहीं जब प्रेमी की बहन ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर आरोपी घटनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी पर शादी करने का दबाव डाल रही थी

married lady kidnapped lover and his sister in punjab

पीड़िता ने बताया कि उसके भाई का एक शादीशुदा महिला से अफेयर था। वह उसे घर से भागकर शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी। इस बात को विरोध किया तो महिला ने सोनू, मोनू, कुलबीर सिंह, साबी, बख्शीश सिंह उर्फ काला को सुपारी देकर उसका कत्ल कराने की साजिश रची।

योजना के मुताबिक उन्होंने उसके भाई को घर से अगवा कर लिया। जब उसने विरोध किया तो उसे भी साथ ले गए। आगे जाकर उन्होंने उसके भाई के गले में बेल्ट डालकर उसे मारने की कोशिश की। जब वह बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ कर दुराचार का प्रयास किया।

शोर मचाने पर सारे मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोटखालसा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बयान पर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed