फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage fruad and rape with lady in ludhiana

खुद को कुंवारा बता रचाई दूसरी शादी, दुराचार

Fri, 22 Jan 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 22 Jan 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
marriage fruad and rape with lady in ludhiana

एक युवक ने खुद को कुंवारा बताकर अपनी साथी कर्मचारी से पहले दूसरी शादी रचाई और फिर उसके साथ दुराचार किया। मामला लुधियाना के लाडोवाल इलाके का है। आरोपी दो साल तक युवती को किराए के मकान में लेकर रहा था। कुछ दिन पहले अचानक वह लापता हो गया।

विज्ञापन


पीड़िता उसे ढूंढते हुए उसके परिजनों के पास पहुंची तब उसे पता चला कि उसके साथ शादी करने वाले व्यक्ति की पहले शादी हो चुकी है। वह उसके साथ दूसरी शादी कर दुराचार करता रहा। पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी थाना लाडोवाल पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हैबोवाल के जस्सियां रोड के सुखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह एक फैक्टरी में मजदूरी करती थी। आरोपी सुखविंदर भी उसी फैक्टरी में काम करता था। वहां काम करने के दौरान दोनों के प्रेम संबंध बन गए। सुखविंदर ने उसे बताया था कि वह कुंवारा है। उसने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। उसके बाद दोनों ने शादी रचा ली और किराए के घर में रहने लगे।

दो साल तक आरोपी ने पीड़िता को न तो अपने परिजनों के बारे में बताया और न ही उनसे मिलावाया। कुछ दिन पहले आरोपी पीड़िता को घर छोड़ लापता हो गया। घर न पहुंचने पर पीड़िता सुखविंदर को ढूंढते हुए उसके परिजनों के पास जा पहुंची।


वहां उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पीड़िता ने इसकी जानकारी थाना लाडोवाल पुलिस को दी। जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed