फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   marriage fraud and marpeet with lady of amritsar, accused husband arrested

शादी के 6 दिन बाद ही पता चला वो सच, चूर-चूर हो गए युवती के सपने

Wed, 19 Oct 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर) Updated Wed, 19 Oct 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
marriage fraud and marpeet with lady of amritsar, accused husband arrested
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
शादी को 6 दिन ही हुए थे कि वो खौफनाक सच उसके सामने आया, जिसे सुनकर युवती के सपने चूर-चूर हो गए। उसकी रूह तक कांप उठी। घटना पंजाब के तरनतारन की है। एक नवविवाहिता शादी के 6 दिन में ही मायके लौट आई और परिजनों को रूला देने वाली आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


गांव जवंदपुर (थाना वैरोवाल) निवासी राजविंदर कौर ने बताया कि वह छह दिन वहां रही और उसके साथ मारपीट होती रही। मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी मामले की शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि भेजी शिकायत में बताया कि 7 मई 2016 को तरनतारन जिले के थाना हरिके पत्तन के अधीन आते गांव मरहाणा निवासी खजान सिंह के लड़के शमशेर सिंह शेरा के साथ उसका विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिचौलिये ने बताया था कि शेरा के माता-पिता की हादसे में मौत हो चुकी है। बताया गया था कि उसके पति के हिस्से में ढाई एकड़ जमीन है और लुधियाना में वह 35 हजार वेतन पर नौकरी करता है।

नशे का आदी निकला पति, बेचने लगा था सामान

marriage fraud and marpeet with lady of amritsar, accused husband arrested
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश - फोटो : डेमो फोटो
राजविंदर ने शिकायत में बताया कि शादी के दो दिन बाद ही उसे पता चला कि शेरा के पिता खजान सिंह की बीमारी के कारण मौत हुई थी और उसकी मां घर छोड़कर चली गई थी।

शेरा के पास न तो कोई जमीन है और न ही वह कोई नौकरी करता है। यह सब जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शेरा कथित तौर पर नशे का आदी भी निकला। उसने घर का सामान बेचना शुरू कर दिया।

राजविंदर ने बताया कि जब वह उसे मना करती तो वह उससे मारपीट करता। विवाह के पांच दिन तक यह सिलसिला जारी रहा। राजविंदर कौर ने 17 मई 2016 को एसएसपी मनमोहन के समक्ष पेश होकर शिकायत देते मामले का खुलासा किया था।

लिखित शिकायत में पति शमशेर सिंह शेरा, उसकी बहन, जीजा, दो फूफा, एक बुआ और दादी सहित नौ आरोपियों के नाम दर्ज किए, लेकिन पुलिस ने जांच दौरान सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई।

रविवार की रात थाना हरिके पत्तन में राजविंदर कौर की शिकायत पर उसके पति शमशेर सिंह के खिलाफ दहेज निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

बिना पक्षपात के हुई है जांच : एसएसपी

marriage fraud and marpeet with lady of amritsar, accused husband arrested
शादी में धोखा - फोटो : फाइल फोटो
एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा का कहना है कि गांव मरहाणा निवासी राजविंदर कौर द्वारा जो शिकायत दी गई थी उसकी जांच एसपी (आइ) जगमोहन सिंह द्वारा की गई है। जांच में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जांच में जो सच्चाई सामने आई उसी अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed