फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marpeet with police inspector in mohali

थानेदार को मारा पीटा... 60 फुट घसीटा

Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
marpeet with police inspector in mohali

शहर में बाइक सवार युवकों ने नाके पर चेकिंग से बचने के चक्कर में थानेदार पर ही बाइक चढ़ा दी। यही नहीं जब थानेदार ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया तो बाइक सवारों ने उसे करीब 60 फुट तक घसीट दिया।

विज्ञापन


बाद में लोगों और पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को काबू कर उनकी खूब धुनाई की। दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घायल थानेदार पलविंदर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक जोन एक के इंचार्ज भगवंत सिंह की शिकायत पर थाना फेज-1 में दोनों युवकों के खिलाफ सरकारी मुलाजिम को ड्यूटी के दौरान नुकसान पहुंचाने, रैश ड्राइविंग कर दूसरों की जान खतरे में डालने वाली विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने युवकों को जमकर पीटा

marpeet with police inspector in mohali

हुआ यूं कि ट्रैफिक पुलिस ने फेज-4 गुरुद्वारा साहिब के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान दो युवक भागीरथ व राहुल निवासी मटौर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। भागीरथ बाइक चला रहा था। इसी बीच नाके पर तैनात थानेदार जगतार सिंह ने बाइक रोकने के लिए इशारा किया। पुलिस को देखकर युवकों ने बाइक पीछे मोड़ ली।

आगे तैनात थानेदार पलविंदर सिंह जैसे ही उन्हें रोकने लगे तो आरोपियों ने बाइक उन पर चढ़ा दी। पलविंदर लहूलुहान हो गया, लेकिन युवक फिर भी नहीं रुके। उन्होंने फिर बाइक दौड़ाने की कोशिश की। इसी बीच पलविंदर ने युवकों की बाइक को पीछे से पकड़ लिया। लेकिन युवक बाइक को दौड़ाते हुए काफी दूरी तक ले गए।

पलविंदर के कपडे़ तक फट गए, वह पूरी तरह लहूलुहान हो गया, लेकिन पलविंदर ने हिम्मत नहीं हारी। युवाओं से मुकाबला करते हुए पुलिसकर्मी पर मार्केटों के लोगों की नजर पड़ गई। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकों को दबोच लिया। इसके बाद युवकों की जमकर धुनाई की। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed