फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marpeet, dispute, man beaten, man beating, man beated by bouncers, chandigarh disco, crime, police

इंजीनियर को डिस्को में एंट्री फीस पूछना पड़ा महंगा, हुआ बुरा हाल

Fri, 24 Jun 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
marpeet, dispute, man beaten, man beating, man beated by bouncers, chandigarh disco, crime, police
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में एक इंजीनियर को डिस्को में एंट्री की फीस पूछना भारी पड़ गया। बाउंसर्स ने उसे जमकर पीटा। दोस्तों ने पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी और पीसीआर घायल को अस्पताल ले गई। पुलिस ने बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 45 के रहने वाले प्रशांत (26) ने कहा कि बुधवार रात को वह सेक्टर 26 स्थित पर्पल फ्रॉग में दोस्त रोमी पांडे के साथ गया था। गेट पर उसने अंदर जाने की फीस पूछी तो साथ खड़े एक बाउंसर ने कहा कि तेरे जैसे लोगों के लिए डिस्को में एंट्री नहीं है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने धक्का देकर नीचे गिरा दिया और बेसबॉल के बैट से पीटने लगा। इतने में उसके तीन चार और साथी बाउंसर बाहर आए और लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। पिटाई से प्रशांत बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे साथियों ने जीएमएसएच-16 पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। कंपनी का ऑफिस सेक्टर 26 में ही है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed