{"_id":"0832d12b3c4b7f5046851b08829d6332","slug":"markfed-account-officer-caught-in-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कफैड का अकाउंट अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्कफैड का अकाउंट अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने मार्कफैड के सीनियर अकाउंट अफसर को लुधियाना से 15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अकाउंट अफसर योगराज तलवार है, जो एक ठेकेदार से उसकी पेमेंट की एवज में पैसे मांग रहा था।
जानकारी के मुताबिक ढिलवां निवासी जगदीप सिंह ने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने कहा था कि उसके पास मार्कफैड का लिफ्टिंग एवं लेबर का 2014-15 का ठेका है।
जिसकी 15 लाख की पेेमेंट बनती थी। लेकिन मार्कफै ड का सीनियर अकाउंट अफसर पेमेंट देने में आनकानी कर रहा था। वह कुल रकम में अपनी दो प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग पर अड़ा हुआ था। वह कुल रकम में 28 हजार रुपये चाहता था। लेकिन बाद में 15 हजार में मान गया था। इसके बाद 11 लाख की पेमेंट हो गई थी। जबकि तीन लाख की पेमेंट बकाया थी। उसका कहना था कि वह अपने हिस्से के पैसे लेकर पेमेंट दे देगा।
विज्ञापन
इसी बीच सोमवार को विजिलेंस की टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत ट्रैप लगाया। जैसे ही सीनियर अकाउंट अफसर रिश्वत की रकम ले रहा था। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया है। विजिलेंस के एसपी हरगोबिंद सिंह ने मार्कमैड के सीनियर अकाउंट अफसर को काबू करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उम्मीद है कि जांच में कई और राज भी खुलेंगे।
विज्ञापन