फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many reveals by Gangster Dilpreet Singh during Police remand

गैंगस्टर दिलप्रीत ने किए बड़े खुलासे, गुरलाल बराड़ की हत्या भी कबूली, वारदात के पीछे बताई ये वजह

Fri, 13 Nov 2020 01:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Many reveals by Gangster Dilpreet Singh during Police remand
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा ने कई खुलासे किए हैं। दिलप्रीत सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया है। ये हथियार दिलप्रीत सिंह के गुर्गों को मोहाली, पंचकूला, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में व्यापारियों से फिरौती वसूलने में इस्तेमाल करने के लिए दिए जाने थे।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दिलप्रीत सिंह ने गुरलाल बराड़ की हत्या करने वाले शूटर पंजाब के जैतों के रहने वाले नीरज गुप्ता उर्फ चस्का और अजय उर्फ मान के नाम उगले हैं। पुलिस दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिलप्रीत ने पूछताछ में बताया कि लवी देवड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए गुरलाल बराड़ की हत्या करवाई गई थी।  
विज्ञापन


छह दिन का रिमांड खत्म होने के बाद दिलप्रीत सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, बाउंसर सुरजीत हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा ने भी पूछताछ में उक्त दोनों शूटरों का नाम बताया है। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गैंग को सुखप्रीत बुड्डा चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद भी दविंदर बंबीहा की फेसबुक आईडी से हत्या की जो जिम्मेदारी ली गई थी, वह बुड्डा के कहने पर ली गई थी। सूत्रों ने बताया कि दिलप्रीत सिंह और सुखप्रीत जेल से लगातार गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की के संपर्क में थे। प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए दोनों गैंगस्टरों ने पुलिस को बताया कि गुरलाल बराड़ ने कोटकपूरा में तीन साल पहले उनके साथी गैंगस्टर लवी देवड़ा की हत्या करवा दी थी, इसलिए गुरलाल की हत्या कर बदला लिया है। लवी की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। 

मध्य प्रदेश से मंगवाते थे हथियार
वहीं, दिलप्रीत सिंह ने इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने रोपड़ के रहने वाले गुरदीप सिंह उर्फ दीप को एक पिस्टल दे रखी है। दीप किसी वारदात को अंजाम देने वाला था। उससे पहले ही एसएचओ हरमिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एसआईटी ने आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया से नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दिलप्रीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके इशारे पर रेलवे स्टेशन रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक गंदे नाले में चार हथियार छिपा रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाले से .32 बोर की तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया। दिलप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि वह जेल से ही मध्य प्रदेश से हथियारों का जखीरा मंगवाता था। उसके बाद अलग-अलग जगह पर हथियार छिपा दिए जाते हैं। जब भी कोई वारदात करनी हो तो इन हथियारों को निकाल लिया जाता है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनके कई सदस्यों को मारा है, इसका बदला और फिरौती वसूलने के लिए ये हथियार मंगवाए गए थे। 

बाउंसर सुरजीत हत्याकांड में मेरी भूमिका नहीं : बुड्डा
17 मार्च को बाउंसर सुरजीत की गोली मारकर हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस सुखप्रीत बुड्डा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। बुड्डा ने अभी तक की पूछताछ में बताया कि उसकी बाउंसर सुरजीत हत्या मामले में कोई भूमिका नहीं है। 

एसएसपी की अगुवाई में टीम ने किए खुलासे, हो सकते हैं सम्मानित
एसएसपी कुलदीप चहल की अगुवाई में डीएसपी ईस्ट गुरमुख सिंह, इंडस्ट्रियल एरिया थाने के एसएचओ हरमिंदरजीत सिंह, एएसआई वरिंदर कुमार, एएसआई जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार जांगू और कदम ने इस मामले का खुलासा किया है। इस टीम को पुलिस अधिकारियों की तरफ से सम्मानित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed