फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manimajra_robbers_carrom striger_crime

शाम को यहां से गुजरें तो लुटेरों से रहें बचकर

Thu, 21 Nov 2013 05:21 PM IST
अमर उजाला, मनीमाजरा
अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Thu, 21 Nov 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
Manimajra_robbers_carrom striger_crime
हाउसिंग बोर्ड चौक और एफ आर के सामने स्टाइगर का धंधा खूब फल-फूल रहा है। सुबह से लेकर सायं तक यहां स्टाइगर चलाकर लोगों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लुधियाना और चंडीगढ़ के दो दलों में शामिल दर्जनों युवा प्लास्टिक की गोटिया (स्टाइगर) के ब्लैक और रेड कलर के जाल में फंसा कर लोगों को लूट रहे हैं।

पुलिस ने कई बार आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन, आरोपी जमानत होते ही यह फिर से अपना धंधा शुरू कर देते हैं।

समाजसेवी रामेश्वर गिरी ने बताया कि स्टाइगर के दो दल लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर लूट रहे हैं। ये लोग शमशान घाट के सामने, हाउसिंग बोर्ड बस स्टॉप के पास, एफआर के सामने नगर निगम ऑफिस की दिवार के साथ बैठते हैं।
विज्ञापन


शनिवार और बुधवार ये युवक पुलिस को आता देख भाग गए थे। गिरी के अनुसार ये लोग अपने साथियों का पैसा दोगुना कर देते हैं। उन्हें देखकर लोग उनके झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अमित ने बताया कि वह बार में पांच सौ रुपये हार गया। अपने पांच सौ पूरे करने के चक्कर में वह पांच हजार हार गया।

थाना प्रभारी चरणजीत सिंह का कहना है कि सड़कों के किनारे लोगों को बैठने नहीं दिया जाता। फिर भी अगर कोई ऐसा करता है तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed